{"_id":"6844956c5f637280710fcc4e","slug":"no-dental-doctor-in-health-and-wellness-centre-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123993-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सुद्धमहादेव में डेंटल डाॅक्टर और एक्स-रे तकनीशियन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सुद्धमहादेव में डेंटल डाॅक्टर और एक्स-रे तकनीशियन नहीं
Sun, 08 Jun 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुद्धमहादेव का दृश्य।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में जरूरी सुविधा न मिलने से क्षेत्रवासी परेशान
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुद्धमहादेव में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है लेकिन इसमें डेंटल डॉक्टर और एक्स-रे तकनीशियन न होने के कारण डेंटल और एक्स-रे इकाई बंद होे गई है। इस कारण क्षेत्र और उसके साथ लगते आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इन सुविधाओं के लिए लोगों को मजबूरन 22 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर चिनैनी के अस्पताल में जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोग विभाग से इस सेंटर में डेंटल डाॅक्टर और एक्स-रे तकनीशियन भेजने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय उन्हें कुछ नहीं मिला। इस कारण क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सेंटर में पिछले पांच साल से डेंटल डाॅक्टर का पद खाली है जबकि तीन साल पहले यहां से एक्स-रे तकनीशियन स्थानांतरित हुआ था। तब से कोई नहीं आया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कौसार, सुद्धमहादेव, कटवालत गौरी कुंड, मानतलाई समेत अन्य क्षेत्रों के मरीज इसी सेंटर पर निर्भर हैं। इसके बावजूद इस सेंटर में खाली पद नहीं भरे जा सके।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में होने वाली कई प्रशासनिक बैठकों समेत ब्लॉक दिवस पर वह सेंटर में सभी खाली पद भरने की मांग कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। इससे परेशान लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें अनिल गोस्वामी, सुभाष चंद्र, शंकर चंद, गिरधारी लाल, काकू राम, प्रीतम कुमार, सुभाष कुमार, इखलाक अहमद आदि शामिल हैं।
-कोट-
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस सेंटर में एक्स-रे तकनीशियन और डेंटल डाॅक्टर को जल्द ही भेजने के प्रयास किए जाएंगे। ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके। -डॉ. यासीन, डिप्टी सीएमओ, उधमपुर।