फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No Customers Came in Shops

Udhampur News: भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के बाद भी बाजारों से नहीं आ रहे खरीदार

विज्ञापन
No Customers Came in Shops
- बाजार सूने, दुकानदार भी देरी से खोल रहे दुकानें, कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम होने के बाद भी कस्बे के बाजारों से मंदी हटने का नाम नहीं ले रही। बाजारों में खरीदारों की संख्या काफी कम है। दुकानदार भी लोगों की कम आमद को देखते हुए देरी से दुकानें खोल रहे हैं।
व्यापार मंडल के प्रधान मानिक गुप्ता, सदस्य फरीद हुसैन, दीपक चंद्र व आनंद किशोर ने बताया कि चिनैनी में भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बाद से ही मंदी का दौर चल रहा है। पहले बाजारों में दिनभर रौनक रहती थी, जो अब गायब हो गई हैं। यात्री वाहन भी ज्यादातर खाली ही चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अभी भी युद्ध होने का डर है जिस कारण वे बहुत ही कम घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में लोगों की चहल-पहल नहीं है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना था कि बीते कुछ दिन पहले शादियों के सीजन के चलते बाजारों में अच्छी रौनक थी मगर अब सीजन भी नहीं है। दुकानदार मंदी के कारण देरी से दुकानें खोलते हैं और शाम को जल्दी ही बंद कर घरों को चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुद्धमहादेव इलाके के बाजार में भी लोगों की आवाजाही बहुत कम है। बाजार सूने पड़े हुए हैं और दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। दुकानदारों ने लोगों से अपील की कि युद्ध विराम हो चुका है, अब घबराने की कोई बात नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed