फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   No Boundary wall of Middle School

Udhampur News: मिडिल स्कूल गुजाड़ में चहारदीवारी अधूरी, कमरों की भी कमी

विज्ञापन
No Boundary wall of Middle School
- लोग बोले, अकसर स्कूल में पशु घुस आते हैं जिससे हादसे का डर बना रहता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी शिक्षा जोन में पड़ते मिडिल स्कूल गुजाड़ में अधूरी चहारदीवारी और क्लास रूम की कमी के कारण यहां शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने यह कमियों पूरी करने की शिक्षा विभाग से मांग की है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, सुभाष तथा अन्य लोगों ने कहा कि मिडिल स्कूल गुजाड़ में सबसे पहले चहारदीवारी का कार्य पूरा किया जाना चाहिए। कई बार पशु और जानवर स्कूल के अंदर घुस जाते हैं, जिससे हादसा होने का डर रहता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में करीब 130 विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं जो लोअर मादा पंचायत के अलग-अलग मोहड़े से आते हैं। ऐसे में स्कूल में बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो उसके लिए स्कूल में चहारदीवारी की बहुत आवश्यकता है
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल से कुछ ही दूरी पर जंगल भी है। कहीं से भी जंगली जानवर स्कूल तक ना पहुंच जाए इस पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने स्कूल में अतिरिक्त कमरों के निर्माण की भी मांग उठाई। लोगों ने बताया कि स्कूल में 11 कक्षाएं चलती हैं। इनमें तीन बाल वाटिका और आठ कक्षाएं पहली से आठवीं तक हैं। क्लास रूम केवल पांच ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 1971 में प्राइमरी के रूप में खुले स्कूल को वर्ष 2008 में मिडिल का दर्जा दिया गया था। इस संबंध में जेडईपीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि स्कूल में चहारदीवारी तथा कमरों की समस्या उन्होंने उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी हुई है। उम्मीद है कि जल्द इसका हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed