{"_id":"682b7dc8a05742fafe07b734","slug":"new-school-building-built-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123345-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में नई इमारत बनने से छात्र खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में नई इमारत बनने से छात्र खुश
विज्ञापन
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल पखलाई में बनाई गई नई इमारत।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल पखलाई में विद्यार्थियों के बैठने के लिए जगह की तंगी को देखते हुए 92 लाख रुपये की लागत से नई इमारत बनाई गई है। नई इमारत में बच्चों के बैठने के लिए चार क्लास रूम के साथ ही एक लेब्रोरेटरी, व कंप्यूटर रुम बनाया गया है।
मौजूदा समय में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 300 से अधिक है। पहले बच्चों को बाहर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। लेकिन नई इमारत से उनकी पढ़ाई अब प्रभावित नहीं हो रही। अब छात्राें को चार क्लास रूम व लेबोरेटरी के साथ ही कंप्यूटर रूम की भी सुविधा मिल गई है। पूर्व सरपंच करनैल सिंह ने बताया कि स्कूल में बच्चाें के बैठने के लिए पर्याप्त कमरे न होने के चलते उन्हें समस्या आती थी। लोगों की काफी पुरानी मांग थी कि स्कूल में नई इमारत बनाई जाए।
कोट...
विभाग की ओर से लगातार यह प्रयास किए जा रहे हैं कि जिले के किसी भी सरकारी स्कूल में बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिसके चलते विभाग की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल पखलाई में नई इमारत बनाई गई है।
विज्ञापन
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीएमओ