{"_id":"617d90158a8523118b615aa3","slug":"network-problem-udhampur-news-jmu246933912","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारगदियां के लोगों को जल्द मोबाइल नेटवर्क मुहैया करवाए सरकार--जगदेव सिंह जग्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारगदियां के लोगों को जल्द मोबाइल नेटवर्क मुहैया करवाए सरकार--जगदेव सिंह जग्गा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। चिनैनी-घोरडी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जगदेव सिंह जग्गा ने ब्लॉक सियूना के धारगदियां क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार एक तरफ छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने का काम कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ धारगदियां जैसे इलाके में आज भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है। इसके कारण उनकी पंचायत का विद्यार्थी वर्ग ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं ले पा रहा है। इसके अलावा अगर फोन पर बात करनी हो तो वह भी मुमकिन नहीं है।
जग्गा ने कहा कि धारगदियां के लोग आज भी पिछड़ा हुआ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस इलाके की ज्यादातर आबादी एसटी वर्ग की है। सरकार एसटी समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। लेकिन, नेटवर्क न होने के कारण इन लोगों तक उसकी जानकारी तक नहीं पहुंच रही। प्रशासन से अपील है कि जल्द इन लोगों को मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर पंचायत के लोग मौजूद रहे।