{"_id":"682a3f4ec5ba4745f50454eb","slug":"ncc-cadets-starts-campaign-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123326-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कैडेट्स ने चलाया नामांकन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कैडेट्स ने चलाया नामांकन अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल पखलाई में जम्मू-कश्मीर एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कैडेट्स की ओर से 17 से 25 मई तक नामांकन अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सीटीओ अनूप खजूरिया ने बताया कि योग्य प्रशिक्षक गौरव और सर्वेश की सहायता से स्कूल के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
हालांकि बच्चों पर पढ़ाई का बोझ होने के बावजूद इस नामांकन अभियान में काफी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर एनसीसी ज्वाइन करने की इच्छा जताई है। जम्मू-कश्मीर एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर डब्ल्यूसी नितिन यादव ने इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कैडेटों को जलपान उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशिक्षण कक्षाएं आयोजित की गईं। स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन शर्मा ने इस कार्यक्रम के लिए जम्मू-कश्मीर एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।