फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   NC Sikh Union expressed displeasure over imposition of property tax

नेकां सिख यूनियन ने प्रापर्टी टैक्स लगाने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
NC Sikh Union expressed displeasure over imposition of property tax
उधमुपर। बडाली रक्ख क्षेत्र में नेशनल कांफ्रेंस सिख यूनियन के प्रधान सरदार हरविंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पार्टी के जिला प्रधान सुनील वर्मा मुख्य रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स लगाने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

बैठक में बडाली रक्ख के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी कई लोगों ने भाग लेकर समस्याओं से अवगत करवा कर उनका निदान करवाने की मांग उठाई है। लोगों ने कहा कि बडाली रक्ख सड़क मार्ग, स्वास्थ्य सेवाएं, पीने की पानी, स्कूलों में स्टाफ की कमी आदि कई समस्याएं हैं। इस कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने लोगों को प्रशासन से बातचीत कर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा इन समस्याओं को पार्टी के आला नेताओं के समक्ष भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आए दिन केंद्र सरकार की आरे से जम्मू-कश्मीर में ट्रैक्स लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के पास राशन तक नहीं है, लेकिन टैक्स लगा कर परेशान कर रही है। महंगाई आसमान छू रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed