{"_id":"57a8d15b4f1c1b2b12ee47a3","slug":"national-highway-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बहाल
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
highway
- फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरी में रविवार को पस्सियां गिरने से आवाजाही प्रभावित हो गई थी। बड़ी संख्या में वाहन फंसे गए थे। करीब सात घंटों की मशक्कत के बाद आवागमन बहाल हो सका। सोमवार सुबह मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। आठ बजे के करीब वाहनों को एक-एक कर भेजा जाने लगा। मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण वह रेंगते नजर आए। गौरतलब है कि शुक्रवार से शुरू हुई बारिश रविवार तक जारी रहने से खैरी से पहले एक पहाड़ी से मलबा गिरना शुरू हुआ। इससे वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
मशीनों से सड़क से मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। अभी पूरी तरह मलबा हटा भी नहीं था कि खैरी स्थित पहाड़ी से बारिश के साथ मलबा फिर से गिरना शुरू हो गया। इसके बाद एहतियातन राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। लगभग सात घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग से मलबा हटाने के बाद वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी गई। सोमवार को मौसम साफ होने पर मलबे को पूरी तरह से हटा दिया गया।
विज्ञापन