फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   nagar parishad

मैकेनिकल विंग विफल, अब स्थानीय निकाय निदेशक करवाएंगे टेंडर

विज्ञापन
nagar parishad
उधमपुर। शहर के सुई इलाके में कई माह से जमा 22 हजार टन गंदगी के निस्तारण के लिए स्थानीय निकाय निदेशक पुनीत शर्मा खुद मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) के टेंडर करवाएंगे। दो माह से अधिक समय बीतने के बाद भी मेकेनिकल विंग के टेंडरिंग करवाने में विफल रहा है। इससे नाराज हो कर स्थानीय निकाय निदेशक ने अपने कार्यालय से ही टेंडर जारी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

सुई इलाके में जमा गंदगी के कारण स्थानीय लोगों की दिक्कतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। तीन साल पहले नगर परिषद ने सुई इलाके में किल वेस्ट प्लांट लगा कर शहर की गंदगी को वहां फेंकना शुरू किया था। यहां सूखी गंदगी का निस्तारण किया जाता था। लेकिन 2021 में कर्मचारियों की कमी के कारण प्लांट बंद कर दिया गया। इस कारण सुई में गंदगी जमा होना शुरू हो गई। मौजूदा समय में 22 हजार टन से अधिक गंदगी जमा हो चुकी है। पांच माह पहले स्थानीय लोगों ने इसका विरोध जताया था।
विज्ञापन

इसके बाद अभी तक नगर परिषद को गंदगी को फेंकने के लिए दूसरा स्थान नहीं मिला है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर परिषद ने मंडलायुक्त और स्थानीय निकाय निदेशक के सहयोग से मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी लगा कर गंदगी के निस्तारण का प्रयास शुरू किया। मंडलायुक्त ने निर्देश के बावजूद अभी तक गंदगी का निस्तारण नहीं हो सका है। दो माह पहले मेकेनिकल विंग को टेेंडरिंग के निर्देश दिए थे, जो नहीं हो पाए। नाराज होकर स्थानीय निकाय निदेशक ने अधिकारियों को फटकार लगाई और अपने कार्यालय से इसका टेंडर जारी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआरएफ का टेंडर जारी करने में मैकेनिकल डिविजन ने गंभीरता के साथ काम नहीं किया और इसी कारण डायरेक्टर लोकल बाडी को टेंडर जारी करने का काम वापस लेना पड़ा है। उनका कहना है कि अब उधमुपर के साथ डोडा और कठुआ का टेंडर भी खुद जारी करवाएंगे।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed