फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   municipal corporation

खुद सफाई कर्मियों की कमी से जूझ रहा नगर परिषद : अमन शर्मा

Wed, 25 Oct 2023 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 25 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
municipal corporation
-ऐसे में कचरा फैलाने पर जुर्माने की चेतावनी देना कितना सही
विज्ञापन

उधमपुर। जिला प्रशासन की ओर से गली मोहल्लों सहित व्यापारियों द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माना वसूलने के आदेश का समाज सेवक अमन शर्मा ने स्वागत करते हुए नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष किया है। उनका आरोप है कि क्या विभाग सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से सक्षम है और सफाई व्यवस्था को लेकर शहर में क्या प्रबंध किए गए हैं।
ऐसे में आदेश जारी कर जुर्माना करने की चेतावनी देना पूरी तरह से आदेश थोपने के बराबर है। शर्मा का आरोप था कि नगर परिषद की ओर से डोर टू डोर कचरा उठाने का अभियान शुरू किया गया था, लेकिन वो बीच में बंद हो गया। अब फिर से शुरू जरूर किया गया लेकिन क्या शहर के प्रत्येक वार्ड एवं गली मोहल्ले में डोर टू डोर कचरा उठाने की व्यवस्था है। लोगों को शहर में गंदगी न फैलाने की चेतावनी दी जाती है परन्तु शहर के वार्ड नंबर 10 में स्थित मीट मार्केट में खुद नगर परिषद कचरा डंप करवा रहा है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा और इसको लेकर उन्होंने अपना कई बार रोष भी जताया। नगर परिषद खुद जहां 300 सफाई कर्मियों की जरूरत है, वहां पर मात्र 100 सफाई कर्मियों पर गुजारा कर रहा है। नगर परिषद ने जनता को कूड़ा सड़क या गली मोहल्ले में न फैंकने को लेकर दूसरा कोई विकल्प दे रखा है या फिर कोई ऐसे प्रबंध किए गए हैं जिसकी वजह से कूड़े का हर कोई मौके पर ही निस्तारण कर सके। नहीं नगर परिषद के पास ऐसे कोई प्रबंध नहीं हैं। शर्मा का कहना था कि पहले नगर परिषद की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और सफाई व्यवस्था की उनकी जिम्मेदारी को ओर बेहतर बनाया जाए तभी आम जनता को चेताया जा सकता है। ऐसे में बिना किसी विकल्प के जनता पर आदेश थोपना कोई मायने नहीं रखता।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था जल्द ही दुरुस्त हो जाएगी। व्यापारियों से निवेदन है कि अपनी दुकानों के बाहर कूड़ेदानों में ही कूड़ा जमा करें। इधर-उधर न फेंके। जब भी नगर परिषद की गाड़ी आएगी वह कूड़ा उठाकर ले जाएगी। इससे व्यापारियों को कोई जुर्माना नहीं भुगतना पड़ेगा। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कोई भी व्यापारी अपनी दुकान पर कूड़ादान नहीं रखता और कूड़ा खुले में फेंक देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित चौधरी, सीईओ नगर परिषद
फोटो सहित:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed