फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   More than two hundred youths returned after giving warning

चेतावनी देकर लौटाए दो सौ से अधिक युवक

विज्ञापन
More than two hundred youths returned after giving warning
कटड़ा। धर्मनगरी से आठ किलोमीटर दूर पैंथल के कुन कंयाला गांव का प्रशासनिक और पुलिस टीम ने संयुक्त दौरा कर देवी पिंडी इलाके में पिकनिक मना रहे और झज्जर नदी में नहा रहे करीब 200 लोगों को चेतावनी देकर लौटा दिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में पिकनिक मनाने और नदी में नहाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

सनद रहे कि कुछ दिन पहले धार्मिक क्षेत्र में कुछ युवाओं के पिकनिक मनाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शराब और बीयर का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासन ने हरकत में आकर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों सहित ड्रोन की तैनाती कर नजर रखी जा रही है। लोगों की नाराजगी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को तहसीलदार अनिल चाढ़क, नायब तहसीलदार कमल किशोर वर्मा, एसडीपीओ कुलजीत सिंह, एसएचओ सुनील शर्मा, बीडीसी सदस्य पैंथल राजेंद्र मेंगी, सरपंच कुनिया राजेंद्र ठप्पा ने देवी पिंडी क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान झज्जर नदी किनारे पिकनिक मना रहे और नहा रहे करीब 200 युवाओं को चेतावनी देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि क्षेत्र में पिकनिक मनाने पर रोक लगा दी है। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ कुलजीत सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थल देवी पिंडी में केवल यात्रा के लिए ही लोगों को जाने की अनुमति होगी। बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीडीसी सदस्य राजेंद्र मेंगी ने प्रशासन से जल्द देवी पिंडी श्राइन बोर्ड का गठन करने की अपील की। कुनिया पंचायत के सरपंच राजेंद्र ठप्पा ने कहा कि पिकनिक के नाम पर पवित्र झज्जर नदी के पानी को दूषित किा जा रहा है। इस नदी से पैंथल, सूल, सीड़ा, ककड़याल, देवा माई, फड़ेया, मथवार, कांजली आदि गांवों को पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed