{"_id":"6a07839ffe75650a03083b41","slug":"mongri-fair-devotees-udhampur-news-c-202-1-udh1011-135980-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मोंगरी में ऐतिहासिक शिव-पार्वती मेला शुरू, पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मोंगरी में ऐतिहासिक शिव-पार्वती मेला शुरू, पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़
विज्ञापन
उधमपुर। मोंगरी में शुक्रवार को ऐतिहासिक शिव-पार्वती मेले का शुभारंभ धूमधाम के साथ किया गया। पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। मेले का उद्घाटन उपायुक्त मिंगा शेरपा और एसएसपी अमृतपाल सिंह ने किया। धार्मिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया।
लोक नृत्य और पारंपरिक गीतों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह की गतिविधियां करवाई गईं। मेले में न केवल मोंगरी बल्कि अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा सरकारी विभागों की ओर से स्टाल लगाकर जनगणना 2027 और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के प्रति जागरूक किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच आयोजित मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक माना जाता है।
डीसी मिंगा शेरपा ने कहा कि तीन दिनों तक श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, स्वास्थ्य, शौचालय और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में मेले में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अधिक सुविधा मिल सके। साथ ही लोगों से अपील है कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखें तथा मेले में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें।