फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mongri Fair Cancel

Udhampur News: मौंगरी मेला रद्द, लोगों से पानी का स्टाॅक रखने की अपील

विज्ञापन
Mongri Fair Cancel
उधमपुर। भारत-पाक तनाव के चलते 14 मई से शुरू होने वाला ऐतिहासिक तीन दिवसीय मौंगरी मेला स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया कि मेला ब्लाक मौंगरी में शिव-पार्वती गुफा के समीप 14 से 16 मई तक होना प्रस्तावित था। इसे वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए रद्द कर दिया गया। वहीं, ब्लैक आउट के मद्देनजर अगले कुछ दिनों के लिए रात्रिकालीन जल पंपिंग प्रभावित होने का भी अनुमान है। इसके लिए जलशक्ति मैकेनिकल डिवीजन उधमपुर के कार्यकारी अभियंता की तरफ से नागरिकों से अपील की गई है कि वे पानी का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करें तथा घरों में पानी का कम से कम दो दिन का स्टॉक रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed