फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   MOCK Drill Today

Udhampur News: आज शाम 4 बजे मॉक ड्रिल, रात 8 बजे ब्लैक आउट

विज्ञापन
MOCK Drill Today
- 15 मिनट के लिए बिजली के शटडाउन में किसी भी तरह की मूवमेंट न करें : प्रशासन
विज्ञापन

उधमपुर। आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए देश के अन्य हिस्सों की तरह उधमपुर जिला मुख्यालय में भी बुधवार को मॉक ड्रिल की जाएगी। जिसमें विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों सहित राहत एवं बचाव कार्य से जुड़े संगठन भी हिस्सा लेंगे।
शाम 4 बजे मॉक डि्रल को लेकर साइरन बजेगा। रात ठीक 8 बजे सायरन के साथ ही 15 मिनट का ब्लैक आउट कर दिया जाएगा। मॉक ड्रिल एक तरह का अभ्यास है, जिस दौरान लोगों को आपात स्थिति के लिए तैयार कराया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को आग, भूकंप, चिकित्सा जैसी आपात स्थिति या आतंकवादी हमलों के लिए तैयार करना है। मॉक ड्रिल के दौरान ये देखा जाता है कि आपात स्थिति के दौरान लोगों की प्रतिक्रिया कैसी रहने वाली है। ताकि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच पैदा हुई परिस्थितियों के चलते अगर जंग छिड़ती है उसके लिए हर कोई तैयार रहे सके।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान शाम ठीक 4 बजे सायरन बजेगा। जिसका मतलब है कि लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। शांति बनाए रखे, टीवी-रेडियो और सरकारी अलर्ट्स पर ध्यान दें। अफवाहों पर ध्यान न दें। भीड़भाड़ से बचें। प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों को मानें। इसके बाद रात ठीक 8 बजे एक और सायरन बजेगा और 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट हो जाएगा। यानि के 15 मिनट के लिए बिजली पूरी तरह से शटडाउन कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शटडाउन के दौरान यह करें

- वाहन न चलाएं।

- अगर चला रहे हैं तो लाइटें बंद कर सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं।

- घरों में इन्वर्टर की लाइट का इस्तेमाल भी न करें।

- किसी तरह की आग या रोशनी जैसी चीजों का इस्तेमाल न करें।
कोट.....

बुधवार को 4 बजे के साथ ही शहर में मॉक ड्रिल की जाएगी। जिसमें पुलिस, सुरक्षा बल, बचाव दल, स्वास्थ्य विभाग आदि सभी संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगे। रात आठ बजे दूसरा सायरन बजेगा जिसके बाद 15 मिनट का ब्लैक आउट का सिग्नल दिया जाएगा। इसलिए जो जहां कहीं भी हो लाइट या रोशनी पूरी तरह से बंद रखे।
- सलोनी राय, डीसी उधमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed