फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   MLA Held Meeting

पेयजल व बिजली की सुचारु आपूर्ति के लिए जरूरी प्रबंध करें विभाग : पठानिया

विज्ञापन
MLA Held Meeting
उधमपुर। विभाग अ​धिकारियों के साथ बैठक करते विधायक रणवीर सिंह पठानिया।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ''''जल ही जीवन है'''' की सुनिश्चतता लेकर उधमपुर पूर्वी हलके के विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने गर्मी के मौसम में आवश्यक सेवाओं की जमीनी स्तर की स्थिति का आकलन किया। साथ ही कई बस्तियों और शहर के वार्डों में सार्वजनिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए।
जिला मुख्यालय में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में विधायक ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को स्वच्छ पानी की चौबीस घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले भर में काम नहीं कर रहे हैंडपंप की तत्काल मरम्मत, नवीनीकरण और फ्लशिंग करने के अलावा उन बस्तियों में पानी के टैंकर की तैनाती करने को कहा, जहां भूजल की कमी या तकनीकी खराबी ने आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) डिवीजन की समीक्षा करते हुए विधायक ने कहा कि इस पीक वर्किंग सीजन में लोगों को गड्ढों से मुक्ति दिलाने के लिए काम की गति को बढ़ाने की जरूरत है। सड़कों पर बने गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त ब्लैक-टॉप वाले हिस्सों की तेजी से मरम्मत और कच्ची सड़कों को पक्का बनाया जाए। वहीं सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के संबंध में धान के मौसम के लिए हर खेत को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आईएंडएफसी विभाग को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर नहरों, फील्ड चैनलों और माइनरों की सफाई और मरम्मत करें। ताकि हर धान किसान को पर्याप्त पानी मिल सके। बिजली आपूर्ति के संबंंध में पीक-सीजन की मांग को ध्यान में रखते हुए बिजली विकास विभाग को निर्देश जारी किया कि घरेलू, कृषि और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के उपाय किए जाएं।

विधायक ने जवाबदेही को मजबूत करने के लिए प्रत्येक लाइन विभाग को समर्पित हेल्पलाइन और नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का भी निर्देश दिया। जिसमें नागरिकों को शिकायत दर्ज करने या आपातकालीन सहायता का अनुरोध करने के लिए एकल-खिड़की चैनल उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed