{"_id":"682a3b117d05a7f1a706c803","slug":"mla-did-a-surprise-inspection-of-middle-school-panekhi-expressed-displeasure-over-the-education-system-katra-news-c-201-1-knt1006-120221-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किताब नहीं पढ़ पाए आठवीं कक्षा के विद्यार्थी, विधायक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किताब नहीं पढ़ पाए आठवीं कक्षा के विद्यार्थी, विधायक ने जताई नाराजगी
Mon, 19 May 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 19 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
मिडिल स्कूल पनेखी पहुंचे विधायक। संवाद
- फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी के विधायक डॉ. रमेश्वर सिंह ने मिडिल स्कूल पनेखी का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत कर पढ़ाई का स्तर जांचा। कक्षा आठवीं के छात्र किताब देखकर भी पढ़ नहीं पा रहे थे। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए बेहद चिंता का विषय बताया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल भवन की जर्जर स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हर वर्ष स्कूल के मेंटेनेंस के लिए फंड आता है, फिर भी स्कूल की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। यह गंभीर जांच का विषय है कि वह पैसा आखिर कहां खर्च हो रहा है। इसके अलावा भले ही स्कूल में शिक्षक पूरे हैं, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता बेहद खराब है।
उन्होंने इस स्थिति पर शिक्षकों से सवाल किए, तो जवाब मिला कि अभिभावक पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में नहीं आते और घर पर बच्चों को पढ़ाते नहीं हैं। इस पर विधायक ने इसे बहाना बताते हुए जोनल एजुकेशन ऑफिसर से संपर्क किया और जवाब तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक महीने के अंदर स्कूल में शिक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार दिखना चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. रमेश्वर सिंह ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में स्कूल में बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए ज़रूरी संसाधन और निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी।
इसके साथ अब किसी भी सरकारी स्कूल में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी इसी तरह की स्थिति अन्य स्कूलों में पाई गई, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।