फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mission Yuva, DC Udhampur, Saloni Rai, 112 Loan Case Approved

मिशन युवा: 112 ऋण सहायता मामलों को दी मंजूरी

विज्ञापन
Mission Yuva, DC Udhampur, Saloni Rai, 112 Loan Case Approved
उधमपुर। मिशन यूथ के आवेदनों की मंजूरी को लेकर बैठक करते हुए अ​धिकारी। प्रशासन
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने वीरवार को मिशन युवा योजना के लिए जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक की। समिति ने गहन जांच के बाद बैठक में प्रस्तुत 118 ऋण सहायता आवेदनों में 112 मामलों को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

बैठक में नैनो और एमएसएमई क्षेत्रों के अंतर्गत स्टार्टअप प्रस्तावों के मूल्यांकन, स्क्रीनिंग और अनुमोदन तथा कार्यान्वयन की समग्र प्रगति का आकलन किया गया। डीसी ने सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से कार्यान्वयन की गति में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया। एलडीएम को स्वीकृत ऋण मामलों का शीघ्र प्रसंस्करण और वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मिशन युवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपायुक्त ने युवा दूतों की निरंतर निगरानी के महत्व पर बल दिया और निर्देश दिया कि जिले भर में नियमित जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। बैठक में आईएएस प्रोबेशनर सीरत बाजी, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, जीएम डीआईसी किशोर सिंह कटोच, उप निदेशक रोजगार मोहिंदर शर्मा, सहायक निदेशक रोजगार प्रियंका गुप्ता, जिला महिला कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता, बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed