फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   missing

नौ दिन से घर से लापता है मदीर गांव का व्यक्ति

विज्ञापन
missing
नूरलाई - फोटो : UDHAMPUR
नौ दिन से घर से लापता है मदीर गांव का व्यक्ति
विज्ञापन

पुलिस ने मामला किया दर्ज, तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रैंबल थाना क्षेत्र के अधीन जडसरकोटल पंचायत के मदीर गांव का एक व्यक्ति नौ दिन से लापता है। परिवार ने उसे खूब तलाश किया है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने भी गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
परिवार के सदस्य रफी वानी ने बताया कि 9 फरवरी की रात करीब 12 बजे नूरलाई (32) घर से बाहर निकला। फिर आज तक वापस नहीं लौटा। जब परिवार को इसका पता चला तो सबने मिलकर उसकी तलाश की। जब कुछ पता नहीं चला तो इसके बारे में पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी कई स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नूरलाई के पांच बच्चे हैं। वह मोबाइल फोन भी नहीं रखता। इसलिए, उससे संपर्क करने का भी कोई साधन नहीं है। पूरा परिवार उसके लापता होने से परेशान हैं। पुलिस से अपील है कि उसका पता लगाने के लिए प्रयास तेज करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed