फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Missing people in Honjad did not get any clue even on the 13th day

होंजड़ में लापता लोगों को 13वें दिन भी नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
Missing people in Honjad did not get any clue even on the 13th day
किश्तवाड़। जिले की दच्छन तहसील के होंजड़ गांव में आपदा के 13 दिन बाद भी लापता 19 लोगों को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू टीमों का तलाशी अभियान जारी है, लेकिन इसके साथ ही अब गांव में पुनर्वास और सुविधा बहाली के भी प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी एएसपी राजेंद्र सिंह ने प्रभावित इलाके से लौट कर दी है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि अब रेस्क्यू अभियान की जिम्मेदारी थाना प्रभारी दच्छन विक्रम सिंह को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को भी होंजड़ में तलाशी अभियान जारी रहा है, लेकिन शाम तक कोई लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। अब टीमें राहत एवं पुनर्वास में भी जुटी हैं, ताकि लोगों को समय रहते सुविधाएं प्रदान की जाएं। एसडीपीओ मढ़वा निसार अहमद खोजा ने बताया कि विभागों के साथ सहयोग करते हुए बिजली और पानी सुविधा बहाल करवा दी गई है। अभी तक किसी भी टीम को वापस नहीं बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed