{"_id":"6099765e8ebc3ee1c0015b2d","slug":"milk-fruit-vegetable-and-mutton-chicken-shops-open-till-10-pm-in-restrictions-udhampur-news-jmu2350347186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबंदियों में 10 बजे तक खुलीं दुध, फल-सब्जी और मटन-चिकन दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबंदियों में 10 बजे तक खुलीं दुध, फल-सब्जी और मटन-चिकन दुकानें
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संकट के बीच उधमपुर शहर में भी एक हफ्ते तक कर्फ्यू बढ़ाया गया है, जो मई तक जारी रहेगा। इसके तहत जहां पुलिस और सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है वहीं शहर को जोड़ने वाले हर रास्ते को कंटीले तार लगा कर सील किया गया है, ताकि कोई बेवजह शहर में न आए। उधर, सोमवार को पाबंदियों के बीच दूध, फल-सब्जी और मटन-चिकन की दुकानों को सुबह 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी गई।
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कर्फ्यू लगातार जारी है। सात मई शाम को दूसरी बार इसे सोमवार सुबह सात बजे तक लगाया गया था। लेकिन रविवार को अतिरिक्त सात दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। लोगों को बेवजह बाहर घूमने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बाजारों को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। चौक चौराहों पर पुलिस व सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। नगर के कई रास्तों पर तारबंदी भी की गई है। नगर में आनेजाने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। बेवजह घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत देकर लौटाया जा रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से रविवार रात को 10 बजे के करीब जारी आदेशानुसार केवल दूध, फल सब्जी और चिकन-मटन की दुकानों को सुबह 10 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है, जबकि दवा दुकानें शाम तक खुल रहेंगी। आपात सेवा और सरकारी कामों के लिए आवाजाही करने वालों को किसी तरह की मनाही नहीं है। पहचान पत्र जांच कर उन्हें आवगमन की इजाजत दी जा रही है। चिकित्सा सेवाओं पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
सोमवार को भी नगर में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां लागू रहीं। जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। इस दौरान जो भी दुकानदार कर्फ्यू का उल्लघंन करता पाया गया उसकी दुकान को सील कर दिया गया और कई वाहनों के चालान काटे गए। दिनभर शहर की सड़कों, गलियों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।