{"_id":"685314b7883c272de100b633","slug":"mid-day-meal-cooks-held-a-rally-demanding-a-salary-hike-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-124382-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वेतन बढ़ाने की मांग पर मिड-डे मील रसोईयों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वेतन बढ़ाने की मांग पर मिड-डे मील रसोईयों ने निकाली रैली
Thu, 19 Jun 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर में वेतन बढ़ाने की मांग करते मिड-डे मीली कुक यूनियन के सदस्य। स्रोत : आयोजक
- फोटो : udhampur
शहर के दोमेल चौक से शुरू होकर डीसी कार्यालय परिसर में संपन्न हुई रैली
डीसी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ऑल जम्मू-कश्मीर डेलीवेजर्स संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को शिक्षा विभाग में तैनात रसोईयों ने मांगों को लेकर रोष रैली निकाली। शहर के दोमेल चौक से शुरू हुई यह रैली डीसी कार्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। मांगों को लेकर डीसी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा।
इस रोष रैली में काफी संख्या में जिला के विभिन्न इलाकों से आए रसोईयों ने भाग लिया। सभी ने मांग की है कि उनका वेतन बढ़ाया जाए और उन्हें नियमित कर्मचारी बनाया जाए। निशा देवी, सुमन कुमारी, मोहन लाल व अन्य ने बताया कि बीते कई सालों से विभिन्न स्कूलों में मिड-डे मील तैयार करने के लिए रसोईयों का काम कर रहे हैं और इसके एवज में सरकार उन्हें मात्र 900 रुपये प्रतिमाह वेतन दे रही है। इसलिए वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उनके वेतन को बढ़ाया जाए और उन्हें नियमित कर्मी बनाकर राहत दी जाए। क्योंकि मात्र 900 रुपये महीने में एलपीजी गैस सिलिंडर तक खरीदना संभव नहीं है तो घर का खर्चा किस तरह से चला पाएंगे। बार-बार आग्रह करने के बाद भी सरकार मांगों को पूरा नहीं कर रही। इस कारण मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा है।