फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Message given to save environment in Hindu conference

Udhampur News: हिंदू सम्मेलन में पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश

Tue, 30 Dec 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 30 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Message given to save environment in Hindu conference
लोगों को पौधे लगाने और प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। कोठियां के शिव मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें अंतर्राष्ट्रीय महंत राजेंद्र गिरी महाराज की अध्यक्षता में ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सम्मेलन में हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उधमपुर विभाग के संघ चालक कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में प्रवेश के साथ पंच परिवर्तन पर काम किया जा रहा है। हिंदू समाज को संगठित करने का आह्वान के साथ-साथ भविष्य में आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध हवा की कमी न हो उसके लिए पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को यह भी कहा जा रहा है कि हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना है इस से जमीन खराब हो रही है।
विज्ञापन

घर से बाहर अगर सब्जी लाने के लिए भी जा रहे हैं तो घर से थैली लेकर जाएं। प्राकृतिक स्रोत बावलियों को साफ सुथरा रखना है ताकि शुद्ध पानी मिल सके। कार्यक्रम को सेवा के भाव के साथ ही भंडारे के आयोजन के द्वारा संपन्न किया गया। संदेश दिया कि पंच परिवर्तन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed