{"_id":"6293bb1165c81b310e484834","slug":"merathon-udhampur-news-jmu260822596","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ सैकड़ों युवाओं ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ सैकड़ों युवाओं ने लगाई दौड़
विज्ञापन
उधमपुर: डोगरा क्रांति दल की तरफ से नशे के खिलाफ 24वीं मैराथन दौड़ में भाग लेते हुए युवा
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए रविवार को डोगरा क्रांति दल ने मीर से पंचैरी तक 24वीं मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों युवाओं ने पूरे जोश व उत्साह के साथ भाग लेकर नशे के खिलाफ दौड़ लगाई।
इस दौरान युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लेकर सभी को बताया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए नशे से दूर रहना होगा। मैराथन दौड़ मुख्य रूप से अपर मीर, लोअर मीर, सुमन व चुलना पंचायत के लिए आयोजित की गई थी। इसमें पहला स्थान सुमन पंचायत के रियाज मोहम्मद पाया ने पाया, जिसको 3100 रुपये नकद पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।
वहीं, लोअर मीर के सरपाल सिंह को दूसरे स्थान पर रहने के कारण 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। तीसरा स्थान सुमन पंचायत के लहर सिंह को मिला, जिसके उन्हें 1100 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागी प्रमाण मिले। असल में प्रतियोगिता में पहला स्थान कलसोत पंचायत के यशपाल सिंह व तीसरा स्थान लांदर के राकेश कुमार ने हासिल किया था।
विज्ञापन
लेकिन, ये दोनों उन चार पंचायतों में से किसी के निवासी नहीं थे, जिनके लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। डोगरा क्रांति दल के मुख्य संरक्षक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में आयोजित मैराथन में युवाओं ने नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया। संरक्षक ने अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों के साथ नशे के खिलाफ इस मुहिम में समर्थन करें। मौके पर डीडीसी प्रतिभागी सुरजीत सिंह, सरपंच कैलाश दत्त, सरपंच नीना देवी, नायब सरपंच खजूर सिंह, आदि उपस्थित रहे।

उधमपुर। नशे के खिलाफ आयोजित 24वीं मैराथन के विजेताओं को सम्मानित करते डोगरा क्रांति दल के संरक्षण- फोटो : UDHAMPUR