फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   merathon

नशे के खिलाफ दौड़े उधमपुर के युवा

विज्ञापन
merathon
उधमपुर के जिब इलाके में मैराथन में हिस्सा लेते लड़के व लड़कियां और मौजूद मेहमान - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। युवा वर्ग नशीली वस्तुओं के सेवन से दूर रहे, और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाए। इसी उद्देश्य से रविवार को डोगरा क्रांति दल के मुख्य संरक्षक व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 21वीं मैराथन का आयोजन कराया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे बस स्टैंड थाती से मैराथन को झंडी दिखा रवाना किया, और जिब पहुंचकर मैराथन संपन्न हुआ। मैराथन में लड़कियों में अंजलि ने सबसे तेज दौड़ कर 3100 रुपये का पहला पुरस्कार हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहने वाली रैंपी ने 2100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली शरिया को 1100 रुपये पुरस्कार स्वरूप पाए।
विज्ञापन

वहीं, लड़कों में पंकज कुमार ने पहला पुरस्कार जीता। जबकि, दूसरे स्थान पर सुमित वर्मा और तीसरे स्थान पर राजकुमार रहे। पूर्व विधायक ने सभी प्रतिभागियों को मैराथन प्रमाणपत्र देकर हौसला बढ़ाया। मैराथन में सैकड़ों लड़के व लड़कियों ने हिस्सा लिया। पूर्व विधायक ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करना प्राथमिकता है। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। नशा मौजूदा समय में समाज की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। नौजवान आए दिन इसका शिकार होकर मौत के मुंह में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे से बचने का एकमात्र तरीका जागरूकता है, जिसके लिए इस तरह के कार्यक्रम और जागरूकता अभियान बेहद जरूरी हैं। क्योंकि, इससे ही समाज को नशा मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नशा न करने व समाज में एक व्यक्ति से नशा छुड़वाने की शपथ दिलाई। मौके पर पाटा पंचायत के सरपंच शिवदेव सिंह, नीलीनाला सरपंच सुनील मनोहर, सुनाड़ी के सरपंच दर्शना देवी, बड़ोला के सरपंच मोहम्मद इरशाद, पूर्व सरपंच मोहनलाल, पूर्व सरपंच सुभाष सिंह, पूर्व सरपंच होशियार सिंह, पंच विकी, रजिंदर वाली, रघुवीर सिंह, साहिल चाढ़क, प्रेमचंद, आदि मौजूद थे।

उधमपुर के जिब इलाके में मैराथन में हिस्सा लेते लड़के व लड़कियां और मौजूद मेहमान

उधमपुर के जिब इलाके में मैराथन में हिस्सा लेते लड़के व लड़कियां और मौजूद मेहमान- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed