{"_id":"6197ed45cb4548055029f723","slug":"merathon-udhampur-news-jmu2482016162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए दौड़ के जरिए विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए दौड़ के जरिए विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी ।
विज्ञापन
61 वर्षिय कुमार रजवानी व अन्य दौड़ लगाते हुए:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ लगाकर कई तरह के संदेश लेकर कुमार अजवानी (61) निकल गए हैं। उन्होंने जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप से दौड़ का आगाज किया, जिसको डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर ब्रिगेडियर खजूरिया ने हरी झंडी दिखाई।
फैब फाउंडेशन की ओर से आयोजित दौड़ में मुंबई निवासी अजवानी दौड़ लगाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मिशन में कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ लगाकर वह विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। इस दौड़ को लगाने का उद्देश्य दिव्यांग सैनिकों जनजातीय बच्चों के लिए फंड इकट्ठा करना है। अब तक चार हजार किलोमीटर का विश्व रिकार्ड था। लेकिन, अजवानी चार हजार चार सौ किलोमीटर का अधेड़ उम्र में विश्व रिकार्ड बनाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। तीन फरवरी को कन्याकुमारी में यह दौड़ संपन्न होगी।
अजवानी हर रोज 55 से 60 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इससे पहले भी वह मुंबई से दिल्ली तक दौड़ लगा चुके हैं। इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ोदा के मुख्य मैनेजर सुशांत मिश्रा, बुलंद कमांडो ट्रेनिंग के मालिक कमांडो यशपाल, परविंदर, उपाध्यक्ष इंडियन एक्स सर्विस लीग व जिला प्रधान जम्मू व कश्मीर एक्स सर्विस लीग दलवीर सिंह बटयाल भी मौके पर मौजूद रहे।