फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Memorandum

शहर के मुख्य चौकों व चौराहों पर लगाएं सीसीटीवी

विज्ञापन
Memorandum
उधमपुर-शहर में सीसीटी कैमरे लगवाने व अन्य मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के सद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। व्यापार मंडल ने मंगलवार को उपायुक्त इंदु कंवल चिब से मुलाकात कर उधमपुर के विभिन्न महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर सीसीटीवी लगाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी बात की।
विज्ञापन

मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर शहर में सीसीटीवी लगाने के साथ जिला विकास आयुक्त से शहर की बहुस्तरीय पार्किंग परियोजनाओं में देरी, एमएच चौक पर उधमपुर शहर में प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण कार्य, अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर जिला अस्पताल की स्थिति में सुधार लाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है।
विज्ञापन

इसके अलावा दोमेल क्षेत्र के दुकानदारों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। प्रधान ने कहा कि डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उधमपुर के सभी मुख्य चौकों को सीसीटीवी से कवर किया जाएगा। साथ ही अन्य सभी मुद्दों पर भी जल्द उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। बैठक में विजय कुमार शर्मा, राहुल मगोत्रा, अनिल वसंदी, संजीव दुबे, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed