{"_id":"6064be038ebc3ec89761f7a3","slug":"mega-sarpanch-conference-held-in-kishtwar-under-block-day-udhampur-news-jmu2324638166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक दिवस के अंतर्गत किश्तवाड़ में हुआ मेगा सरपंच सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक दिवस के अंतर्गत किश्तवाड़ में हुआ मेगा सरपंच सम्मेलन
विज्ञापन
किश्तवाड़। साप्ताहिक ब्लॉक दिवस के अंतर्गत मिनी सचिवालय में मेगा सरपंच सम्मेलन का आयोजन डीसी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसका उद्देश्य योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में जागरूक करना था। डीसी ने सरपंचों और पंचों के साथ बातचीत कर समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय बुनियादी ढांचे के उन्नयन और नामित सार्वजनिक सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के संबंध में समस्याओं को उजागर कर समाधान की अपील की। इसमें कुलीद-हुल्लर सड़क के साथ जल निकासी व्यवस्था, मढ़वा में दूरसंचार सुविधा शुरू करना, छिछा-नागसेनी में सड़क संपर्क, द्राबशाला ब्लॉक की शांदरी पंचायत में रसोई शेड का निर्माण, सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष किश्तवाड़ सुरेश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष त्रिगाम श्रीचंद, बीडीसी अध्यक्ष पलमाड़ अनीता देवी, डीडीसी सदस्य मढ़वा मोहम्मद जफरुल्लाह, संयुक्त निदेशक योजना मोहमद इकबाल, एसीडी किशोर सिंह कटोच आदि मौजूद रहे।
सेब योजना के बारे में दी जानकारी
मुख्य बागवानी अधिकारी मुश्ताक अहमद वानी के मार्गदर्शन में अल्ट्रा हाई डेनिस्टर बाग, सेब योजना को लागू करने के लिए पीआरआई के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें योजना के कार्यान्वयन के लिए विभिन्न तौर-तरीकों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए मांगी लोगों की सूची
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परवेज इकबाल वानी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के संदर्भ में एहतियातन कदम उठाने के बारे में बताया। वहीं, जनप्रतिनिधियों को 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की सूची देने को कहा, ताकि उनका टीकाकरण किया जा सके।