{"_id":"620fee9bfe246f14a55ede4d","slug":"meeting-udhampur-news-jmu25411618","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में हो पर्याप्त शिक्षण स्टाफ की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में हो पर्याप्त शिक्षण स्टाफ की नियुक्ति
विज्ञापन
उधमपुर: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का शिष्टमंडल मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिला.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष डॉ. खेम राज के नेतृत्व में मुख्य शिक्षा अधिकारी एके कौल से मिला। जहां उन्होंने शिक्षकों की लंबित मांगों के अलावा एटीडी 2021 के बारे में अधिकारी से चर्चा की।
शिष्टमंडल ने स्थानांतरण सूची बनाते समय छात्र-शिक्षक अनुपात (पीटीआर) को सुव्यवस्थित करने और सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षण स्टाफ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि एटीडी-2021 की विफलता से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल पर्याप्त शिक्षण कर्मचारियों से वंचित हैं। जबकि, तबादला न होने से कई प्रभावशाली शिक्षक लंबे समय से शहर व एक ही स्कूल में वर्षों से काम कर रहे हैं। एक अन्य श्रेणी में वे लोग शामिल हैं जो स्कूलों में पढ़ाने से बचने के लिए विभिन्न कार्यालयों या जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में तैनात रहते हैं।
इसलिए उनकी मांग है कि विभाग को स्कूलों में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक विषय विशिष्ट शिक्षण संकाय की उपलब्धता को सुव्यवस्थित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के स्थानांतरण करने चाहिए। ताकि, दूरदराज के छात्र इनका लाभ ले सकें। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को उच्च स्तर के साथ लेने के बाद शीघ्र ही एटीडी 2022 किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चार साल रहने वाले सभी शिक्षकों को ऑनलाइन एटीडी फॉर्म भरना होगा। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव प्रीतम सिंह, मीडिया सचिव अमित चौधरी, उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, संगठन मंत्री ओम प्रकाश, दर्शन सिंह भी शामिल थे।