फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

अवैध ऑटो और वैन पर कार्रवाई करने की मांग

विज्ञापन
meeting
कटड़ा। धर्मनगरी में कुछ दिन पहले हुई यात्री गाइड की हत्या के बाद जहां पुलिस सख्त हो गई है वहीं, अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एसपी अमित भसीन की अध्यक्षा में एक पुलिस-पब्लिक बैठक हुई। इसमें लोगों ने अवैध ऑटो और वैन पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में होटल व गेस्ट हाउस संचालकों और यात्री गाइड ने विचार रखे। इस दौरान सभी ने एक सुर में अवैध ऑटो और वैन पर लगाम लगाने की अपील की। साथ ही कस्बे में यात्री गाइड का कार्य करने वालों को पहचान पत्र जारी करने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने होटल सहित गेस्ट हाउस मालिक को अपने और कर्मचारियों का रिकार्ड थाने में जमा करवाने के निर्देश दिए। टूरिस्ट गाइड का कार्य करने वालों को भी दस दिन के भीतर संबंधित पुलिस स्टेशन से चरित्र प्रमाण पत्र ला कर जमा करवाने को कहा गया। होटल, गेस्ट हाउस व धर्मशाला आदी में सीसीटीवी कैमरे लगाने, यह ठहरने वाले श्रद्धालुओं का पूरा पता, मोबाइल नंबर व आधारकार्ड आदि की कॉपी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने कहा कि टूरिस्ट गाइड के साथ ही होटल और गेस्ट हाउस मालिक अपने कर्मचारियों से संबंधित रिकॉर्ड 10 दिन के अंदर पुलिस स्टेशन में जमा करवाएं। टूरिस्ट गाइड का पहचान पत्र बनाने संबंधी पर्यटन विभाग को सूचित कर दिया गया है। बैठक में एसडीपीओ कुलजीत सिंह, पुलिस अधिकारी वीरेंद्र सिंह, होटल व रेस्त्रां संघ के प्रधान राकेश वजीर, अंकुश शर्मा, विनय हीरा, चैन सिंह, भूषण हीरा, जमुना दास, शुभ पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed