{"_id":"67af9ef35c88fedea9028bb1","slug":"medical-shop-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-120389-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर मेडिकल शाॅप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर मेडिकल शाॅप सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति से जुड़े मामले की जांच के दौरान शुक्रवार को एक मेडिकल शाॅप को भी सील कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शेर-ए-कश्मीर पुलिस एकेडमी के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। उसकी पहचान क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी माइकल जैक्सन के रूप में हुई। उसकी चेकिंग के दौरान 5.5 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसके हेरोइन होने का संदेह है। इसके अतिरिक्त उसके कब्जे में 66 प्रीगेबेलियन कैप्सूल वाली सात ब्लिस्टर स्ट्रिप्स पाई गईं। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
जांच से पता चला कि प्रतिबंधित प्रीगेबेलियन कैप्सूल उधमपुर में वन कार्यालय के पास पीर बाबा के सामने स्थित साईं मेडिकोज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट से खरीदे गए थे। जांच के बाद पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की एक संयुक्त टीम ने परिसर का निरीक्षण किया। दुकान को स्थायी रूप से सील कर दिया गया है और दुकान के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संवाद