फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maungri fair

Udhampur News: तीन दिवसीय मौंगरी मेला 15 से, गतिविधियां व खेलों का कैलेंडर तैयार करने लिए बनेंगी टीमें

विज्ञापन
maungri fair
उधमपुर। मौंगरी में ऐतिहासिक वार्षिक मेला 15 मई से शुरू हो रहा है। इसके लिए बुधवार को अधिकारियों और शिव-पार्वती गुफा मंदिर की प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। उपायुक्त मिंगा शेरपा की अध्यक्षता में मेले के सुचारु संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। खाद्य पदार्थों की अधिक कीमत और गुणवत्ता पर नजर रखने, राशन आपूर्ति की निगरानी करने और सांस्कृतिक गतिविधियों व खेलों का कैलेंडर तैयार करने के लिए टीमें गठित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित करें ताकि कोई शिकायत न आए। पीडीडी को मेले के समापन तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पीएमजीएसवाई और पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी इंजीनियरों को मेलास्थल की सड़क पर गड्ढों को भरने और मरम्मत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। निर्णय लिया गया कि जिला पुलिस पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात करेगी जबकि एआरटीओ विभिन्न स्थानों से बसें उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन




प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस तैनात करने का निर्देश दिया। युवा सेवा एवं खेल विभाग को शिक्षा विभाग के समन्वय से सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियां कराने के लिए कहा गया। यहां एडीसी प्रेम सिंह, सहायक राजस्व आयुक्त डॉ. उमेश शान, एएसपी संदीप भट और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed