फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Matador falling into the abyss, two brothers injured

मेटाडोर खाई में गिरने से दो सगे भाई गंभीर

Sat, 11 Feb 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन Updated Sat, 11 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Matador falling into the abyss, two brothers injured
खाई में पड़ा क्षतिग्रस्त मेटाडोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रामबन के मगरकोट अलीबाग लिंक रोड के  पास मेटाडोर पलटने से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रामबन से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामबन के मगरकोट अलीबाग लिंक रोड के पास चमन लाल (20) और अरविंद (18) निवासी मुतली हाल सुबह के वक्त मेटाडोर में सवारी भरने के लिए गाड़ी को एक किनारे लगा रहे थे। इसी बीच मेटाडोर ने संतुलन खो दिया और गाड़ी नीचे की ओर गिर पड़ी।
विज्ञापन


सड़क जिगजैग होने की वजह से वो खाई में गिरने से तो बच गए, लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जीएमसी में रेफर कर दिया गया। संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दोनों की उम्र 18 वर्ष से कम है और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था तो दोनों को आखिर कैसे मेटाडोर चलाने की अनुमति मिल गई। फिलहाल, इस मामले में पुलिस भी कुछ नहीं बोल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed