{"_id":"5d3b5bc98ebc3e6ca1650473","slug":"marchel-yatra-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu1901634184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचैल यात्रा: हेलीकाप्टर सेवा प्रदाता कंपनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मचैल यात्रा: हेलीकाप्टर सेवा प्रदाता कंपनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
मचैल यात्रा में बजन के हिसाब से चॉपर का किराया वसूले जाने के विरोध में गोल मार्केट में प्रदर्शन क?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मचैल माता यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर सर्विस लेने वाले 80 किलोग्राम से अधिक वजनी व्यक्तियों पर प्रति किलो 150 रुपये का अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किए जाने के मामला तूल पकड़ा रहा है।
इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में युवाओं ने गोल मार्केट के दब्बड़ चौक पर जमा होकर हेरीटेज एवियशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मांग करते हुए तुरंत इस फरमान को निरस्त करने की मांग की तथा इस मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हर साल माता चंडी की वार्षिक यात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमें राज्य के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।
विज्ञापन
यात्रा के बेस कैंप गुलाबगढ़ से लेकर माता के दरबार तक पहुंचने के लिए लंबा पैदल रास्ता तय करना पड़ता है जिसके चलते बहुत से यात्री यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर सेवा लेते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार सरकार ने हेलीकाप्टर सेवा के लिए जिस प्राइवेट कंपनी को टेंडर दिया है उसने यात्रियों पर अलग किस्म का फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का वजन पच्चीस किलो अधिक होगा तो उसको दोनों तरफ के लिए निर्धारित सेवा शुल्क के बराबर किराया चुकाना पडे़गा।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले पर भाजपा नेता की चुप्पी निराशाजनक हैं। इस बारे में सोमवार को डिवकाम जम्मू को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।