फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Marathon Participate

आईसीसी 10के मैराथन: माता वैष्णो ग्रुप्स के धावकों ने जम्मू में किया पदकों पर कब्जा

विज्ञापन
Marathon Participate
मैराथन में भाग लेने वाले यूवा व अन्य संवाद
एमवीआरजी के धावकों ने अपने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट कौशल से सभी का ध्यान खींचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी रनर्स ग्रुप (एमवीआरजी) के प्रतिभाशाली धावकों ने रविवार को जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतिष्ठित आईसीसी 10के मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में कई पदक जीते। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों के बीच एमवीआरजी के धावकों ने अपने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट कौशल से सभी का ध्यान खींचा।
18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ (पुरुष) में राघव शर्मा ने प्रथम स्थान (स्वर्ण), दीपक शर्मा ने द्वितीय स्थान (रजत) और पंकज शर्मा ने तृतीय स्थान (काँस्य) प्राप्त किया, जबकि इसी वर्ग की महिला दौड़ में रिम्पी देवी ने स्वर्ण पदक जीता। 35 से 45 वर्ष के पुरुष वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में अभिषेक शर्मा ने प्रथम स्थान (स्वर्ण) और आशीष शर्मा ने तृतीय स्थान (कांस्य) हासिल किया। 18 से 35 वर्ष की 5 किलोमीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में रजत ने प्रथम स्थान (स्वर्ण) और महिला वर्ग में आदिति ने तृतीय स्थान (कांस्य) प्राप्त किया। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में आर्यन शर्मा ने प्रथम (स्वर्ण) और राहिल शर्मा ने द्वितीय स्थान (रजत) जीता, जबकि महिला वर्ग में शबू देवी ने प्रथम (स्वर्ण), शबनम ने द्वितीय (रजत) और शिवाली देवी ने तृतीय स्थान (काँस्य) प्राप्त किया। इन शानदार उपलब्धियों ने एमवीआरजी का गौरव बढ़ाया है और युवाओं में फिटनेस एवं खेलों के प्रति प्रेरणा जगाई है।
विज्ञापन


एमवीआरजी के अधिकांश सदस्य श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कटड़ा में नियमित अभ्यास करते हैं, जहां उन्हें श्रेष्ठ प्रशिक्षण मिलता है। समूह ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निदेशक ध्रुव गुप्ता का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग ने एथलीटों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed