फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mannu kumar run Amarnath Yatra

Udhampur News: ई-रिक्शा बेचकर जम्मू से पैदल अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए मन्नू

विज्ञापन
Mannu kumar run Amarnath Yatra
 उधमपुर से गुजरता श्री अमरनाथ यात्रा का पैदल तीर्थयात्री मन्नू कुमार : संवाद
-बोले-कोई डर व चिंता नहीं, हमारी एकजुटता और समरसता ही समाज और शांति के दुश्मनों को करारा जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अपना ई-रिक्शा बेचकर जम्मू के तोप शेरखानियां के मन्नू कुमार नशा मुक्ति का संदेश लेकर अकेले श्री अमरनाथ की पैदल यात्रा पर निकले हैं। शनिवार को उधमपुर से गुजरते हुए उन्होंने बताया कि वह पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं। कामकाज में मंदी के चलते वाहन बेचकर वह यात्रा पर निकले हैं।
उन्होंने कहा कि अब भोले बाबा का बुलावा आया है तो झोला और झंडा उठाकर दर्शन को चल पड़े हैं। मन में किसी तरह का कोई डर, कोई चिंता नहीं हैं। हमारी एकजुटता और समरसता ही समाज और शांति के दुश्मनों को करारा जवाब है।
विज्ञापन

मन्नू का कहना है कि इससे पहले वह 2022 में जम्मू से केदारनाथ की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। इसके बाद 2025 की शुरुआत में महाकुंभ के लिए भी पैदल यात्रा पूरी की थी। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रा का उद्देश्य एक तो शरीर को फिट रखने के लिए पैदल चलना और दूसरा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में धार्मिक तीर्थ यात्राओं का इतिहास काफी पुराना है, हमारे बुजुर्ग पैदल तीर्थ यात्रा अधिक महत्व देते थे। पैदल चलने से शरीर फिट और दिमाग चिंता मुक्त रहता है। इसलिए हमें धार्मिक यात्राओं पर यथासंभव पैदल चलने का प्रयास करना चाहिए।
समाज में शांति बनाए रखने के लिए भी हमें स्कूलों में आध्यात्मिक विषयों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed