{"_id":"64ce9200c440daff1f0425e7","slug":"machel-yatra-in-kishtwar-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-1549-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्रद्धा अपार, 12 दिन में साढ़े 28 हजार भक्तों ने किए मां चंडी के दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्रद्धा अपार, 12 दिन में साढ़े 28 हजार भक्तों ने किए मां चंडी के दीदार
विज्ञापन
किश्तवाड़। मचैल यात्रा में रोजाना श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। शनिवार को 4740 श्रद्धालुओं ने माता चंडी के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। 12 दिन में 28425 श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं।
दरबार में भक्तों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। शनिवार को मंदिर परिसर से मचैल गांव तक कतारें लगी थीं। माता के जयकारों से पूरा मचैल गूंजा उठा। भक्तों के लिए जगह-जगह लंगर लगे हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंटों की व्यवस्था की है। रोजाना 100 से 200 भक्त हेलिकॉप्टर से दरबार आ रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। सेना ने चिकित्सा शिविर लगाए हैं। दो दिन पहले पुलिस के एसपीओ ने बुजुर्ग महिला को पीठ पर उठाकर मंदिर पहुंचाया था। एसएसपी खलील पोसवाल ने इसकी प्रशंसा की है। महिला श्रद्धालु रास्ते में बीमार हो गई थी।
18 को जम्मू से मचैल के लिए रवाना होगी पवित्र छड़ी यात्रा
माता मचैल की पवित्र छड़ी यात्रा इस बार 18 अगस्त को जम्मू से माता ज्वाला जी की ज्योत सहित मचैल के लिए रवाना होगी। पहले दिन पड़ाव किश्तवाड़, 19 को अठोली, 20 अगस्त को गुलाबगढ़, 21 अगस्त को वहां से चिशोती और 22 अगस्त को माता चंडी के दरबार पहुंचेगी। अगले दिन वहां मेला लगेगा। हवन और माता का जगराता होगा। 24 अगस्त को माता की पवित्र छड़ी वापस रवाना होगी।