फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Machailites protest for early construction of road

सड़क के जल्द निर्माण के लिए मचैलवासियों ने दिया धरना

विज्ञापन
Machailites protest for early construction of road
किश्तवाड़। उप जिला पाडर की दूरदराज मचैल तहसील में सोमवार को स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर गुलाबगढ़-मचैल सड़क के जल्द निर्माण की मांग उठाई है। इस दौरान सरकार का भी पुतला फूंक कर रोष भी जताया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए स्थानीय निवासी रंगेल सिंह ने जिला प्रशासन पर मचैल और पलाली के लोगों में टकराव करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले इसी सड़क के काम को रुकवाया गया था। उस समय गढ़ और मस्सू में विवाद हो गया था। हालांकि सर्वे के समय सड़क के अधीन आने वाले पंचायतों के नाम लिखे गए थे। अब मामला पलाली निवासियों ने उठाया है।
विज्ञापन

सोमवार को मचैलवासियों ने धरना प्रदर्शन कर मामले पर रोष जताया है। सरपंच नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों ने डीसी से काम शुरू करवाने की गुहार लगाई। डीसी ने जल्द ही कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि 2008 में गुलाबगढ़-पाडर से मचैल तक सड़क का काम शुरू किया था। इसमें दो पड़ाव में निर्माण होना था। पहला गुलाबगढ़ से पलाली पंचायत तक और दूसरा पलाली से मचैल तक था। मगर 12-13 साल बीतने के बाद मात्र 13 किलोमीटर ही सड़क बन पाई है। मचैल निवासियों ने जल्द कार्य शुरू नहीं होने पर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के अनुसार पहले 18 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना था, गुलाबगढ़ और पलाली भी शामिल था। उसके बाद दूसरी बार पलाली से मचैल नाम दिया गया है। लेकिन उसमें पलाली तक सड़क बनाने का उल्लेख नहीं था। पलाली गांव पहाड़ी पर है और वहां के लोगों ने एक साल से निर्माण बाधित किया हुआ है। उनकी मांग है कि सड़क पलाली गांव से होकर निकले। डीसी के निर्देश पर काम शुरू होते ही अब फिर से पलाली के लोगों ने काम रुकवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed