{"_id":"686c229865536ffe190dc9d3","slug":"machail-mata-pilgrims-reached-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-428-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 15 से 24 जुलाई तक बंद रहेंगे मचैल माता मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 15 से 24 जुलाई तक बंद रहेंगे मचैल माता मंदिर के कपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में मचैल माता की यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। 15 से 24 जुलाई तक मचैल माता के दरबार के कपाट दर्शन के लिए बंद रहेंगे।
गौरतलब है कि हर वर्ष सावन के आरंभिक दिनों में कुल 10 दिनों के लिए माता चंडी के दरबार मचैल में दर्शन के लिए कपाट बंद जाते हैं। इस बार भी 25 जुलाई से मचैल यात्रा आरंभ हो रही है जो कि पांच सितंबर तक जारी रहेगी। इस वर्ष 13 अप्रैल से माता के दरबार में अभी तक हजारों लोगों ने दर्शन किए। इन दिनों भी भारी संख्या में लोग माता चंडी के दर्शन हेतु पहुंचे रहे हैं। जिन लोगों ने 15 जुलाई व उसके बाद का कार्यक्रम मचैल आने का रखा है वह या तो पहले आएं नहीं तो 25 जुलाई के बाद ही दर्शन के लिए आएं।
हर वर्ष की तरह इस बार भी अगस्त की 17 या फिर 18 तारीख को मचैल यात्रा की पवित्र छड़ी जम्मू से निकलेगी। इसकी तैयारियां भी हो रही हैं। पिछले वर्ष तीन लाख से अधिक यात्रियों ने माता मचैल में आकर दर्शन किए थे। मचैल के लिए मार्ग का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
अभी तक चिशोती गांव तक वाहन चल रहे हैं जहां से हमूरी गांव तक कई लोग मोटरसाइकिलों पर आ-जा रहे हैं। बेशक इसमें 100 रुपये से अधिक किराया वसूल किया जाता है परंतु जेसे ही चिशोती गांव में पुल तैयार होगा उसके बाद विश्वास है कि हमूरी तक वाहनों को लिया जा सकता है। संवाद