फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   katra maa vaishno devi more than 20 thousand devotees bow their head on diwali 2022

Maa Vaishno Devi: दिवाली पर भी नहीं रुके भक्तों के कदम, 20 हजार ने किए दर्शन

Mon, 24 Oct 2022 10:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाल नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाल नेटवर्क, कटड़ा Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 24 Oct 2022 10:54 AM IST
सार

भक्तों के लिए आधार शिविर कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा, अर्द्धकुवारी से माता के भवन के लिए हिमकोटि मार्ग पर बैटरी कार सेवा और भवन से भैरव घाटी के लिए रोपवे सेवा बहाल है। भक्त इन सेवाओं का लाभ लेकर पूरे उत्साह के साथ माता के भवन पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
katra maa vaishno devi more than 20 thousand devotees bow their head on diwali 2022
दर्शनी ड़योड़ि में भवन की और जाते श्रदालु - फोटो : KATRA

विस्तार

देश इस समय रोशनी का त्योहार दिवाली मना रहा है। लोग घरों व दुकानों को सजाने में लगे हैं। इसके साथ ही उनकी माता मां वैष्णो देवी के प्रति आस्था भी देखते ही बनती है। सोमवार को भी श्रद्धालु माता के दरबार माता टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पहले रविवार को भी भक्तों के कदम रुके नहीं, और लगभग 20 हजार श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान हेलिकॉप्टर, रोपवे और बैटरी सेवाएं बहाल रहीं।
विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत में शनिवार को 14471 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं, रविवार को दोपहर एक बजे तक 10 हजार से अधिक भक्तों ने अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान किया। शाम छह बजे तक यह आंकड़ा 14 हजार के पार चला गया था। रात 10 बजे कक्ष बंद होने तक भक्तों का आंकड़ा 20 हजार तक पहुंचने की उम्मीद थी।
विज्ञापन


इस दौरान भक्तों के लिए आधार शिविर कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा, अर्द्धकुवारी से माता के भवन के लिए हिमकोटि मार्ग पर बैटरी कार सेवा और भवन से भैरव घाटी के लिए रोपवे सेवा बहाल रहीं। भक्त इन सेवाओं का लाभ लेकर पूरे उत्साह के साथ माता के भवन पहुंच रहे हैं। इस सुहावने मौसम में श्रद्धालु दिन भर निसंकोच भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। दिवाली के उपलक्ष्य में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed