{"_id":"678d50c88224e1ce60004d8f","slug":"link-road-work-started-to-connect-upper-moada-to-lower-moada-udhampur-news-c-202-1-udh1007-119460-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अपर मोआड़ा से लोअर मोआडा को जोड़ने के लिए लिंक रोड का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अपर मोआड़ा से लोअर मोआडा को जोड़ने के लिए लिंक रोड का कार्य शुरू
Mon, 20 Jan 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
लिंक रोड का निर्माण कार्य शुरू करवाते े विधायक पवन गुप्ता। संवाद
- फोटो : udhampur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रविवार को उधमपुर वेस्ट के विधायक पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अपर मोआड़ा से लोअर मोआडा को जोड़ने वाले लिंक रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
गौरतलब है कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक द्वारा निर्माण कार्य का रिबन काटकर उद्धाटन किया गया। इस रोड के बन जाने से क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आने जाने में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। इस अवसर पर विधायक ने कहा यह लिंक रोड क्षेत्र के विकास और स्थानीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल यात्रा को सुविधाजनक बनाएगा बल्कि आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए विधायक और प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सड़क उनके लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। निर्माण कार्य को समय अवधि के दौरान पूरा करने का संबंधित अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया।