फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Light problem

मचैल को अंधेरे में ही बिताना पड़ेगा यह वर्ष

विज्ञापन
Light problem
फोटो...कुंडेल से मचैल तक की बिजली लाईन की हालत चाटू नामक स्थान के पास। - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। मचैल तहसील के कई गांवों में तीन माह से बिजली नहीं हैं। और वहां के लोगों को यह साल अंधेरे में ही गुजारना होगा। क्योंकि विभाग के पास इलाके को बिजली सुविधा देने के लिए पैसा ही नहीं है।
विज्ञापन

कुंडेल से लेकर मचैल तक लगभग चार बड़े गांव कुंडेल, चिसोती, हमूरी और मचैल हैं, जिन्हें इस वर्ष बिजली नहीं मिलेगी। पीडीडी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब तक योजना के लिए फंड जारी नहीं किया जाता, तब तक कुछ भी काम शुरू करना कठिन है। इस वर्ष 27 जुलाई को पाडर के कुंडेल इलाके में बादल फटने से लगभग तीन से चार किलोमीटर की बिजली लाइन टूट गई थीं।
विज्ञापन

कुंडेल के अलावा भी कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई थी। इसमें बिजली के खंभों और तारों को नुकसान हुआ था। इसे दोबारा बहाल करने के लिए लाखों की लागत लग सकती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली जाने के बाद अब फिर से वही पुराने तौर तरीके से जीवन बिताना पड़ेगा। स्थानीय निवासियों ने उपराज्यपाल से गुहार लगाई है कि जितनी जल्दी हो सके, बिजली बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मचैल निवासी रंगेल सिंह सहित संजीव शर्मा, श्री कृष्ण और संसार चंद, आदि का कहना है कि इस संबंध में कई बार उपायुक्त से गुहार लगाई है। एक तो मचैल सड़क का काम फिर से शुरू किया जाए, और बिजली भी बहाल करवाई जाए। लेकिन, कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग जल्द ही धरना प्रदर्शन करेंगे।
------
जब तक हमें फंड नहीं मिलेगा, तब तक काम शुरू नहीं किया जा सकता। हालांकि, कुछ सामान हमने विभाग से लोन के तौर पर ले लिया है। काम शुरू करने के लिए हमने सरकार को लिखा है, और जिला प्रशासन को भी लिखा है। इसमें हमने 82 लाख रुपये की मांग कर रखी है। कुंडेल तक हमने लाइन बहाल कर दी है, लेकिन वहां से आगे लगभग चार किलोमीटर तक लाइन नए सिरे से लगानी है। जिसमें बहुत खर्चा आएगा। फंड आएगा तो बिजली बहाल होगी। नहीं तो बहुत मुश्किल है।

- सुधीर शर्मा, एईई, पीडीडी अधिकारी

फोटो...कुंडेल से मचैल तक की बिजली लाईन की हालत चाटू नामक स्थान के पास।

फोटो...कुंडेल से मचैल तक की बिजली लाईन की हालत चाटू नामक स्थान के पास।- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...कुंडेल से मचैल तक की बिजली लाईन की हालत चाटू नामक स्थान के पास।

फोटो...कुंडेल से मचैल तक की बिजली लाईन की हालत चाटू नामक स्थान के पास।- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...कुंडेल से मचैल तक की बिजली लाईन की हालत चाटू नामक स्थान के पास।

फोटो...कुंडेल से मचैल तक की बिजली लाईन की हालत चाटू नामक स्थान के पास।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed