{"_id":"57c9c9bb4f1c1bb3652cb11f","slug":"lic-employees-are-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे जीवन बीमा निगम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे जीवन बीमा निगम कर्मी
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन बीमा निगम के थर्ड और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शुक्रवार को लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। नीरज खजूरिया की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नीरज खजूरिया ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं को हल करने के लिए कुछ भी नहीं किया गया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर करना, न्यूनतम वेतन निर्धारित करना के अलावा कई अन्य मांगे है, जिन्हें हल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को हल करने के लिए कदम उठाए जाएं ताकि कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याएं हल हो सकें । उनका कहना था कि उन्हाेंने आज ही हड़ताल केवल सरकार को चेताने के लिए की है लेकिन अगर सरकार नहीं जागी तथा उनकी मांगों को हल करने के लिए कुछ भी नहीं किया तो उन्हें मजबूर होकर कोई ठोस कदम उठाना होगा। प्रदर्शन में शाम लाल सिंह, कस्तूरी लाल गुप्ता, पोली देवी, सुरेंद्र सिंह, देव राज,गिरधारी लाल, देसराज, खेमराज, विनय कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन