{"_id":"616c6838201b42551933dd61","slug":"leopard-and-bear-fear-udhampur-news-jmu245987560","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कर्मचारी को सड्डल गांव में छोड़ वापस लौटी वन्य जीव विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कर्मचारी को सड्डल गांव में छोड़ वापस लौटी वन्य जीव विभाग की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। सड्डल गांव में बच्चे को शिकार बना चुके तेंदुए को तीसरे दिन भी नहीं पकड़ा जा सका। वन्य जीव विभाग की टीम रविवार दोपहर को मात्र एक कर्मचारी को गांव में छोड़कर वापस लौट गई। वहीं, ग्रामीण भी इस काम में विभाग का सहयोग कर रहे हैं।
वीरवार रात को तेंदुए ने गांव में एक बच्चे को शिकार बनाया था। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद वन्य जीव विभाग ने चार कर्मचारियों की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए शुक्रवार को भेजी। इस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दो पिंजरे सड्डल और एक पिंजरा कोटड़ी मोड़ गांव के जंगल में लगाया। अब तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन इनमें तेंदुआ नहीं फंसा। रविवार को भी दिन भर ग्रामीण पिंजरों की जांच करते रहे, लेकिन शाम तक कामयाबी नहीं मिली।
वहीं, दोपहर के समय विभाग के तीन सदस्य सुद्धमहादेव चले गए। उनको चिनैनी के सुद्धमहादेव से भी कुछ जंगली जानवर देखे जाने की शिकायत मिली थी। जबकि, एक कर्मचारी अब भी मौके पर तैनात है। इस कर्मचारी का ग्रामीण पूरा सहयोग कर रहे हैं। तेंदुए के डर से ग्रामीण रात को घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।