{"_id":"69d3273c0359898681158ba419c5b1e8","slug":"land-acquisition-process-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 17 Feb 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानतलाई में आईआईटी खोलने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। इसके लिए जमीन के अधिग्रहण के बाबत जिला प्रशासन ने लोगों से बातचीत करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इससे स्थानीय लोगों में रोजगार को लेकर उत्साह भी है। हालांकि कई लोगों को अपनी जमीन जाने का भी दुख है। खेतीबाड़ी निर्भर परिवार के लिए आजीविका की परेशानियां सताने लगी हैं।
विज्ञापन
राजस्व अधिकारियों ने मानतलाई में स्व. धीरेंद्र ब्रह्मचारी के आश्रम की जमीन कम होने के कारण ही लोगों से बातचीत शुरू की है। आईआईटी के निर्माण के लिए दो हजार कनाल जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रशासन को धीरेंद्र ब्रह्मचारी के आश्रम की जमीन के साथ ही और जमीन चाहिए। हालांकि मानतलाई में सब्जियों की खेती सबसे अधिक होती है।लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत भी खेती है।
उधमपुर के एडीसी राजस्व ने चिनैनी में दौरा कर स्थानीय लोगों से बात की। क्षेत्र के गुलाम हुसैन, चैन सिंह, जीवन राम के अनुसार आईआईटी बनने से क्षेत्र का विकास होगा। चिनैनी से आगे सुद्धमहादेव के नजदीक से डोडा के लिए अलग से रास्ता बन रहा है।
डोडा तक हाईवे के लिए टनल का निर्माण होगा। डबल लेन बनने और संस्थान के बनने से धार्मिक स्थल सुद्धमहादेव और गौरीकुंड का भी विकास होगा। धार्मिक स्थल के विकास से धार्मिक पर्यटन का भी विकास होगा। उन्होंने मांग की है कि जिन लोगों की जमीन ली जाएं, उन्हें अलग से किसी अन्य स्थान पर जमीन दी जाए।
गौरतलब है कि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के पीए रंजीत सिंह ने मानतलाई का दौरा कर कालेज के लिए जगह सुनिश्चित की। इस जगह पर पहले से ही करोड़ों रुपये का निर्माण हुआ है, जिसका उपयोग कालेज के लिए किया जा सकता है।