{"_id":"57a782e74f1c1b27592b88e1","slug":"laindslide-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गिरीं पस्सियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गिरीं पस्सियां
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
highway
- फोटो : Amar Ujala
बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरी और थर्ड में मलबा सड़क पर आ गया। इससे हाईवे को बंद रखना पड़ा। इस दौरान ट्रक व यात्री वाहन हाईवे पर फंसे रहे।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर से हो रही लगातार बारिश से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरी और थर्ड क्षेत्र में पहाड़ोें का मलबा सड़कों पर आ गया। इसके चलते सुबह चार बजे नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण ट्रैफिक पुलिस व सड़क निर्माण में लगी कंपनी को सड़क पर से मलबा हटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
हाईवे पर बड़ी संख्या में ट्रक व यात्री वाहनों की कतारें लग गईं। सड़क निर्माण का काम कर रही कंपनी द्वारा मशीनें लगाकर पस्सियां हटाने की पूरी कोशिश की गईं, लेकिन जारी बारिश से पहाड़ों से मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब घाटी की ओर से आ रहे वाहनों को छोड़कर एकतरफा यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन