{"_id":"673ba05bea53b9b3e10a9b88","slug":"kuda-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-117432-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रशासन ने उठवाया कूड़ा, सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रशासन ने उठवाया कूड़ा, सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पिछले दो सप्ताह से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दाव पर लगे आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर आखिरकार जिला प्रशासन को कड़े कदम उठाने पड़े। टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के मुख्य स्थानों पर लगे गंदगी के ढेर को जबरन साफ कर दिया।
हालांकि इस दौरान सफाई कर्मचारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन कार्रवाई को जारी रखने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों को हिरासत में लेना पड़ा। सोमवार दोपहर एक बजे के करीब नगर परिषद के प्रभारी सीईओ राजिंद्र डिंगरा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय प्रह्लाद शर्मा और थाना प्रभारी रघुवीर चौधरी की टीम के साथ धार रोड स्थित आदर्श काॅलोनी चौक पर पहुंचे। यहां पर मार्ग के अधिकतर हिस्से पर गंदगी का ढेर लगा हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच डंपर और जेसीबी की मदद से चौराहे से कूड़ा उठाने का काम शुरू किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान डेविड अपने साथियों के साथ मौके पर एकत्र हो गए और डंपर को रोककर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। डेविड का आरोप था कि सफाई कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन नगर परिषद के सीईओ की ओर से जबरन प्रयास किए जा रहे हैं, उसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस कार्रवाई की वजह से किसी भी तरह के हालात खराब होते हैं तो उसके लिए पूरी तरह से नगर परिषद के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
डंपर को रोक धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी फिर भी नहीं मानें। उन्होंने न ही जेसीबी को चलने दिया और न ही डंपर को वहां से कूड़ा शिफ्ट करने दिया। इसके चलते पुलिस को मजबूर होकर जबरन धरने पर बैठे यूनियन के पदाधिकारियों को हिरासत में लेना पड़ा और यूनियन के प्रधान सहित कुछ अन्य पदाधिकारियों को वाहन पर बैठाकर थाने ले गए। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने सलाथिया चौक, संबल मोड़, सेलें तालाब चौक सहित शहर के मुख्य चौराहों से कचरा उठाकर शहर को साफ कराया।
विज्ञापन
सीईओ कार्यालय में लगाया गंदगी का ढेर
वहीं यूनियन के पदाधिकारियों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कई सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी सीईओ के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए पहले सीईओ कार्यालय के बाहर कचरा डाला और फिर पूरे कार्यालय परिसर में गंदगी का ढेर फैला दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कि हिरासत में लिए गए यूनियन पदाधिकारियों को जल्द से जल्द छोड़ा जाए। उनका आरोप था कि पिछले 18 सालों से कई कर्मचारी अस्थायी रूप से काम कर रहे हैं। उन्हें भी बच्चों को शिक्षा और परिवार का बेहतर पालन पोषण करने का हक है लेकिन अस्थायी कर्मी के रूप में दिए जा रहे वेतन से वह संभव नहीं है। इसको लेकर वे कई सालों से पक्का करने की मांग कर रहे हैं लेकिन मौजूदा समय में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे प्रदर्शन को भड़काने के प्रयास किए गए हैं।
इस बारे में जिला विकास आयुक्त सलोनी राय का कहना था कि शहर में फैली गंदगी की वजह से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चुनौती बनी हुई थी। इसकी वजह से प्रशासन को मजबूत कड़े कदम उठाने पड़े। रही बात सफाई कर्मचारी की मांगों की तो उसको लेकर बातचीत जारी है।
फोटो सहित