{"_id":"63c2470c557e23ed1077d1d407a7e4e1","slug":"kitthr-childe-road-work-delayed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कित्थर चिल्डी रोड का काम अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कित्थर चिल्डी रोड का काम अधर में
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही गजाड़ से कित्थर चिल्डी तक की सड़क का काम आठ साल से अधर में लटका हुआ है। 17 किलोमीटर लंबी सड़क के प्रोजेक्ट में केवल सात किलोमीटर हिस्से पर अर्थ वर्क करने के बाद काम रोक दिया गया।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि विभाग ने महज सात किलोमीटर के अर्थ वर्क के लिए ठेकेदार को 4 करोड़ 50 लाख रुपयों का भुगतान कर दिया। साल 2008 में गजाड़ से कित्थर चिल्डी तक की सड़क का काम पीएमजीएसवाई योजना के तहत शुरू किया गया था। 5 करोड़ 75 लाख की अनुमानित राशि से बनने वाली सड़क की लंबाई 17 किमी है।
विज्ञापन
काम की शुरुआत में ठेकेदार ने 7 किमी सड़क का अर्थ वर्क किया। साल 2010 में अचानक विभाग ने सड़क का काम रोक दिया। सड़क के रास्ते में सोशल फॉरेस्ट्री विभाग के पेड़ होने के कारण सड़क के निर्माण में बाधा आ गई। बाद में सोशल फॉरेस्ट्री विभाग से बात कर पेड़ों को कटवाया गया।
विज्ञापन
पेड़ तो कट गए पर फिर से सड़क का काम शुरू नहीं हो सका। अब तकरीबन छह साल से सड़क का निर्माण रुका पड़ा है। पहले जहां पूरे 17 किलोमीटर सड़क के निर्माण में 5 करोड़ 75 लाख की लागत आने का अनुमान था, वहां केवल सात किमी अर्थ वर्क के लिए ठेकेदार को 4 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान विभाग ने कर दिया है। जबकि सड़क के निर्माण का पहला चरण भी पूरा नहीं हुआ। 10 किलोमीटर सड़क का अर्थ वर्क अभी बाकी है।
रिकार्ड में 17 किमी का हुआ अर्थ वर्क
विभागीय सूत्रों की माने तो सरकारी कागजों में पूरी 17 किलोमीटर सड़क का अर्थ वर्क पूरा हो गया है। हकीकत की बात करें तो 10 किलोमीटर सड़क पर अभी अर्थ वर्क नाम की कोई चीज नहीं है। सड़क को केवल कुछ हिस्सों में खोदा गया है। बाकी का रास्ता चट्टानों से भरा हुआ है। लिहाजा सड़क के काम के लिए ब्लास्टिंग कराने की जरूरत है।
...तो 40 हजार आबादी को होगा लाभ
अगर गजाड़ से कित्थर चिल्डी तक सड़क बन जाती है तो 40 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 17 किलोमीटर सड़क के बनने से मादा, कंडवाल, जगीर कित्थर, कित्थर चिल्डी और अन्य पंचायत के हजारों लोगों को सड़क की सुविधा प्राप्त होगी।
कित्थर पंचायत के सरपंच खेमराज ने बताया कि सड़क का काम पूरा करने के लिए कई बार अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाए गए। कई बार काम शुरू करने के लिए विरोध में प्रदर्शन भी किए गए। लोगों को सड़क नहीं होने से मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ समय से सड़क का काम रुका हुआ है। पहले ठेकेदार द्वारा अर्थ वर्क किया गया था। ठेकेदार को उसकी पेमेंट कर दी गई है। पर पस्सियों गिरने के कारण 10 किलोमीटर रोड पर किया गया अर्थ वर्क पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। एक विभागीय टीम बनाकर मौके का निरीक्षण किया जाएगा। अगर दोबारा अर्थ वर्क की जरूरत हुई तो फिर से टेंडर कराए जाएंगे।
-रवि रैना, एक्सईएन, पीएमजीएसवाई