{"_id":"65cfc8d3d1f90f4c4008d4fa","slug":"kissan-sathi-yojna-udhampur-news-c-202-1-udh1007-107405-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किसान साथी योजना के तहत मिलेगा 45 स्कीमों का फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किसान साथी योजना के तहत मिलेगा 45 स्कीमों का फायदा
Sat, 17 Feb 2024 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
विभाग शिविर लगाकर देगा ऑनलाइन योजनाओं की जानकारी
मशरूम, मेडिसन के पौधे, गेहूं सहित अन्य स्कीमों से जुड़ेंगे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कृषि विभाग किसान साथी योजना के तहत जिले के किसानों का पंजीकरण कर योजना के तहत 45 योजनाओं का लाभ देगा। इसके लिए विभाग जागरूकता शिविर लगाने के साथ ही ऑनलाइन योजना के बारे में जानकारी मुहैया करवा रहा है।
इस योजना के तहत आई 45 स्कीमों में से 29 प्रोजेक्ट एग्रीकल्चर के लिए आए हैं और 16 केंद्र सरकार की ओर से आई स्कीमें हैं। इसमें किसानों को मशरूम, मेडिसन के पौधे, गेहूं के अलावा अन्य स्कीमों से जुड़कर और भी कई प्रकार के लाभ ले सकेंगे। इस योजना के तहत बागवानी की खेती करने वाले किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा। योजना में आए 29 एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट से किसान होंगे लाभान्वित: किसान साथी योजना के तहत आई 45 योजनाओं में से 29 एग्रीकल्चर योजनाओं में किसानों को काफी लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं जिला में कृषि के उत्पादन में भी काफी बढ़ोतरी होने के साथ ही कहीं न कहीं कई किसान और खेती के साथ जुड़कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। कृषि विभाग किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में योजना के साथ जोड़ने और हर प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अब तक 4 हजार किसानों को मिला लाभ : किसान साथी योजना के तहत 2023 के तहत अब तक जिले में 4 हजार किसानों ने इस योजना से लाभ उठाया है। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि कोई भी किसान इन योजनाओं से वंचित न रह सके। सरकार की ओर से ऑनलाइन साइट भी जारी की गई है। इसके चलते किसान लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
संजय आनंद, जिला कृषि अधिकारी