फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kiran of sun goes on till 1 hour on lord shiva's knee

एक घंटे तक भगवान शिव के घुटने पर पड़ीं सूर्य की किरणें

Fri, 15 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी Updated Fri, 15 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
kiran of sun goes on till 1 hour on lord shiva's knee
चिनैनी तहसील के गांव धनास में स्थित बाबा बूढ़ा केदारनाथ भगवान शिव के प्राचीन मंदिर यानी गुफा के अंदर इस बार मकर संक्रांति पर एक घंटे तक सूर्य की किरणें भगवान शिव के घुटने पर पड़ती रही। इन दुर्लभ किरणों की दर्शन करने के लिए सुबह साढे़ नौ बजे से साढ़े दस बजे तक लोगों का हुजूम उमड़ा रहा।
विज्ञापन


दरअसल, गुफा के अंदर किसी भी तरह से सूर्य की रोशनी पहुंचा संभव नहीं होता है। लेकिन साल में एक दिन मकर संक्रांति पर सूर्य की किरणें कुछ देर के लिए भगवान के प्राकृतिक घुटने पर पड़ती हैं।
विज्ञापन


इस लिए यह दिन यहां के लिए और भी ज्यादा खास माना जाता है। लोग इन किरणों की दर्शन करने का इंतजार करते रहते हैं।

वीरवार को भी सुबह साढ़े नौ से सुबह साढे़ दस बजे तक सूर्य किरणें भगवान शिव के घुटने पर पड़ती रही, जिसके दर्शन गांव के सैकड़ों लोगों ने किए।

सूर्य किरणें अंदर कैसे पहुंचतीं हैं, यह रहस्य आज तक बरकरार है। इन किरणों का दर्शन करना भग्य की बात मानी जाती है।

मंदिर के 70 वर्षीय पुजारी तेज राम ने बताया कि उन्होंने 40 साल से लगातार मकर संक्रांति पर इस रहस्यमय किरण को देखते आ रहे हैं।

इस बार भी उन्होंने ने ही नहीं बल्कि गांव के सैकड़ों लोगों ने इन किरणों के दर्शन किए। उनका कहना था कि मंदिर के अंदर गुफा में रोशनी नहीं है। प्राकृतिक रूप से दिन में भी बल्ब जलाया जाता है। मात्र एक दिन गुफा में सूर्य की किरणें पहुंचना चमत्कार से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed