फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Vaishno Devi Yatra, Pilgrims Depart For Homes

Udhampur News: 12वें दिन भी बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालु निराश होकर लौटने लगे घर

विज्ञापन
Katra, Vaishno Devi Yatra, Pilgrims Depart For Homes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में शनिवार को 12वें दिन भी माता वैष्णो देवी की यात्रा बंद रही। इससे श्रद्धालुओं में गहरी निराशा देखने को मिल रही है। बता दें कि बीते 26 अगस्त को अर्धकुंवारी क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन ने लगभग 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद से ही यात्रा बंद है।
मार्ग पर जगह-जगह हुए भूस्खलन का मलबा अभी भी पूरी तरह नहीं हटाया जा सका है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार कार्य में जुटी हुई हैं लेकिन त्रिकुटा पर्वत की दुर्गम परिस्थितियों और लगातार हो रही हल्की बारिश के कारण कार्य की गति प्रभावित हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता तब तक श्रद्धालुओं को दरबार जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

यात्रा बंद होने के कारण हजारों श्रद्धालु कटड़ा में ठहरे हुए थे। कई श्रद्धालु अब निराश होकर घरों की ओर लौटने लगे हैं। होटलों, धर्मशालाओं और बाजारों में सन्नाटा छा गया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यात्रा स्थगित रहने से उनका कारोबार पूरी तरह ठप हो चुका है। होटल मालिकों, रेहड़ी-पटरी वालों और घोड़ा-पिट्ठू मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का कहना है कि वे माता के दर्शन किए बिना लौटना नहीं चाहते थे लेकिन हालात मजबूर कर रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने शनिवार को दर्शनी ड्योढ़ी पर ही माथा टेक कर वापसी का मार्ग चुना। प्रशासन का दावा है कि युद्ध स्तर पर मार्ग की मरम्मत व सफाई का कार्य चल रहा है। अगर मौसम ने साथ दिया तो जल्द ही यात्रा को आंशिक रूप से बहाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed